फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Vehicle Registration in Haryana expensive

हरियाणा में वाहन का पंजीकरण महंगा

Sat, 30 Mar 2013 11:39 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Mar 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicle Registration in Haryana expensive
हरियाणा में वाहनों का पंजीकरण महंगा हो गया है। रोड टैक्स की दरें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दरें बढ़ाने को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 20,000 रुपये तक की कीमत के दो पहिया वाहनों पर रोड टैक्स पहले वाला दो फीसदी ही रहेगा जबकि 20,000 रुपये से 60,000 रुपये तक की कीमत के दो पहिया वाहनों को दो के बजाय चार फीसदी रोड टैक्स लगेगा। 60,000 हजार से 2,00,000 रुपये तक कीमत के दो पहिया वाहनों पर चार के बजाय छह फीसदी, दो लाख से अधिक कीमत के दोपहिया वाहनों पर पांच के बजाय आठ फीसदी रोड टैक्स लगेगा।
विज्ञापन


छह लाख रुपये कीमत तक की कार पर दो के बजाय तीन फीसदी, छह लाख रुपये से दस लाख रुपये तक पर चार के बजाय छह फीसदी, 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक की कीमत पर छह के बजाय आठ फीसदी और 20 लाख रुपये से अधिक कीमत की कार पर आठ के बजाय नौ फीसदी रोड टैक्स लगेगा। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार चार पहिया वाहनों पर न्यूनतम छह फीसदी रोड टैक्स वसूल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के पास भी रोड टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। दिल्ली सरकार द्वारा वसूल की जा रही रोड टैक्स की दरें भी ज्यादा हैं। संशोधन के बाद हरियाणा सरकार द्वारा वसूल की जाने वाली रोड टैक्स की दर पड़ोसी राज्यों में प्रचलित दरों की तुलना में कम रहेगी।


बीड़ी पर पांच फीसदी वैट लगा
मंत्रिमंडल ने बीड़ी पर पांच फीसदी वैट लगाने को मंजूरी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं में स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न करने वाली ‘बीड़ी’ की खपत को हतोत्साहित करने के लिए वैट लगाया गया है।

अब ये होंगी रोड टैक्स की दरें
वाहन    कीमत    नया टैक्स
टू व्हीलर    20 हजार तक    2 फीसदी
टू व्हीलर    20 से 60 हजार    4 फीसदी
टू व्हीलर    60 से 2 लाख    6 फीसदी
टू व्हीलर    2 लाख से अधिक    8 फीसदी
फोर व्हीलर    6 लाख तक    3 फीसदी
फोर व्हीलर    6 से 10 लाख    6 फीसदी
फोर व्हीलर    10 से 20 लाख    8 फीसदी
फोर व्हीलर    20 लाख से अधिक    9 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed