फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Vehicle caught fire after hitting electric transformer in Mahendragarh

Haryana: महेंद्रगढ़ में ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद धू-धूकर जली कार, चार धमाकों से दहला गांव अगिहार

Mon, 21 Nov 2022 08:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महेंद्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, महेंद्रगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Nov 2022 08:43 AM IST
सार

महेंद्रगढ़ में बिजली के ट्रांसफार्मर में टकराने के बाद कार में आग लग गई। इस दौरान चार धमाके भी हुए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर की पोल से टकरा गई थी। इसके बाद ट्रांसफार्मर की टंकी कार के बोनट पर गिर गई।

विज्ञापन
Vehicle caught fire after hitting electric transformer in Mahendragarh
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव अगिहार में रविवार की रात 10 बजे एक गाड़ी बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। गाड़ी टकराने के बाद जबरदस्त धमाके के साथ ट्रांसफार्मर की टंकी गाड़ी के बोनट पर आ गिरी और देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई। एक के बाद एक लगातार चार धमाकों से पूरा गांव दहल उठा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस को सूचना दी गई। करीब आधे घंटे बाद गाड़ी पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस और दमकल भी मौके पर पहुंची। ट्रांसफार्मर गाड़ी के ऊपर गिरने से लगी आग के बाद ग्रामीण भी समझ नहीं पाए कि गाड़ी के अंदर कोई है या नहीं। 
विज्ञापन


हालांकि बाद में पता चला कि चालक और कार सवार अन्य सुरक्षित बाहर निकल चुके थे। गाड़ी में हनुमान सिंह, उसका बेटा कमल और गांव का ही युवक सवार था। गाड़ी गांव के ही हनुमान सिंह की थी। रात के समय दरौंदा रोड से गांव में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं कनीना सदर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed