{"_id":"2a89f0e163dfd7967de3e889fccf7c1f","slug":"vechile-thief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 22 Jan 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 पुलिस की अपराध शाखा टीम ने एनसीआर के शहरों से वाहन चुरा कर दिल्ली के मायापुरी कबाड़ बाजार में बेचने वाले वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर-7 इलाके से दो चोर व एक खरीदार को गिरफ्तार कर पांच लग्जरी कार व पांच दुपहिया वाहन बरामद की है।
विज्ञापन
सेक्टर-56 अपराध शाखा के इंचार्ज नरेंद्र चौहान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर 19 जनवरी को सेक्टर-7 थाना इलाके में बाईपास से इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान फरीदाबाद के गांव फतेहपुर तगा निवासी नदीम और पलवल के खजूरका निवासी राजेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
दोनों गिरफ्तारी के समय चोरी की सेंट्रो कार में सवार थे, जिसे 2 दिसंबर 2013 को दिल्ली के सरिता विहार से चुराई थी। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने धारूहेड़ा और हथीन इलाके से अलग-अलग पार्किंग स्थलों में खड़ी पांच कारें व पांच दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि यह एनसीआर से चोरी किए वाहनों को मायापुरी कबाड़ी बाजार में बेचते हैं। नदीम ने पुलिस को बताया कि इनके गिरोह में उसका छोटा भाई शगूर भी शामिल था, जो फरार है।
पुलिस ने इन दोनों से चोरी की गाड़ियां खरीदने वाले दिल्ली के तिलक नगर निवासी दुकानदार दलजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है। दलजीत ने पुलिस टीम को बताया कि उसकी बेटी की ससुराल फरीदाबाद के एनआईटी 5 में हैं, यहीं पर वह वाहन चोर गिरोह के संपर्क में आया था। अभी तक वह इस गिरोह से 22 गाड़ियां खरीद चुका है। वह एक गाड़ी करीब 14 हजार में खरीदता था।
कोड वर्ड में करते थे डील
नदीम व राजेंद्र ने खुलासा किया कि वह वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ियां बेचने के लिए कोड वर्ड में बात करते थे। यह कोड वर्ड दुकानदार दलजीत सिंह को भी सिखा रखा था।
ये हैं कोड वर्ड
पुलिस: ससुराल
मारुति 800 : छोटा टमाटर
लग्जरी गाड़ी : बड़ा टमाटर
नई गाड़ी : पक्का माल
पुरानी गाड़ी : कच्चा माल
गाड़ी उठा ली : फसल पक गई
काम नहीं हुआ : फसल अभी कच्ची है