{"_id":"6fc255aefb47fa8b9e77fd1fdfb3a1ae","slug":"urban-health-center-will-be-opened-in-each-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक शहर में खुलेंगे अर्बन हेल्थ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक शहर में खुलेंगे अर्बन हेल्थ सेंटर
रोहतक/अनिल शर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2013 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला रोहतक के शहरवासियों को अब घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने का निर्णय लिया है।
इन सेंटरों में सामुदायिक केंद्रों के समान सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेशभर में लगभग पचास हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे।
रोहतक में हेल्थ सेंटर के लिए आठ जगह चिन्हित की गई है और इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
करीब पचास हजार की आबादी पर एक सेंटर खोला जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को इस बारे में पत्र जारी कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खाका तैयार किया है। इसके चलते अब प्रत्येक शहर में अर्बन हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे।
खास बात यह है कि इन सेंटरों में लैब से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन वार्ड शामिल होंगे।
साथ ही रात्रि में भी इन सेंटरों पर चिकित्सकों की तैनाती रहेगी। रोहतक में सेंटर खोलने के लिए व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इनमें अधिकतर उन क्षेत्रों को शामिल किया गया है कि जहां स्लम एरिया है।
सिविल सर्जनों को पत्र भेजकर जगह देखने और पूरे शेड्यूल के बारे में बताया गया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. विनय गोविला का कहना है कि हेल्थ सेंटर खोलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
रोहतक में आठ सेंटर खोले जाएंगे, जिसके लिए जगह निश्चित कर ली गई है।
डिलीवरी की भी होगी सुविधा
शहर में खुलने वाले अर्बन हेल्थ सेंटर में सामुदायिक केंद्र के बराबर सुविधाएं होंगी। खास तौर पर डिलीवरी की भी सुविधा होगी। एक मेडिकल अधिकारी के साथ-साथ सभी विभागों के डॉक्टर की नियुक्ति होगी।
अस्थायी कर्मचारियों व चिकित्सकों को भी लगाया जाएगा। हेल्थ सेंटर से आसपास के क्षेत्र में टीकाकरण अभियान, पल्स पोलियो सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था होगी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी विनय गोविला का कहना है कि इसके लिए पैनल तैयार कर लिय गया है।
प्रदेश में खुलेंगे करीब 50 अर्बन हैल्थ सेंटर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में करीब पचास अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की योजना है। शुरुआत में चालीस-पचास हजार की आबादी पर एक सेंटर खोला जाएगा।
इसके बाद इन सेंटरों का विस्तार कर दिया जाएगा। सेंटर को खोलने के लिए क्षेत्र का निरीक्षण और साइट तय करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. विनय गोविला का कहना है कि जल्द ही सेंटर शुरू हो जाएंगे।