फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Uncontrollable trolley tramples tempo, seven killed, four injured in punhana

Haryana News : बेकाबू ट्रॅाले ने टेंपो को रौंदा, सात लोगों की मौत, चार घायल

Sat, 23 Jul 2022 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नगीना/पुन्हाना
अमर उजाला नेटवर्क, नगीना/पुन्हाना Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 04:21 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable trolley tramples tempo, seven killed, four injured in punhana
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

पुन्हाना क्षेत्र में पुन्हाना-होडल रोड पर मढ़ियाकी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रॉले और टेंपो में टक्कर से दो महिलाओं सहित 7 लोगों की मौत हो गई। एक महिला सरकारी शिक्षक है। टेंपो में 11 लोग सवार थे, जिनमें से 2 बच्चों सहित चार गंभीर घायल हैं। इन्हें शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती करवाया है। बेकाबू ट्रॉला टेंपो को करीब 50 मीटर तक घसीटता लेे गया। इसके बाद टेंपो नाले में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रॉला मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक दोपहर करीब 2.35 बजे होडल से पुन्हाना की ओर जा रहे टेंपो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण का था कि टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। दो-तीन लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और अन्य टेंपो में ही फंस गए। अचानक तेज धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और टेंपों में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान बारिश के कारण राहत कार्य में बाधा आई। कुछ ही देर में बिछौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी और क्रेन मंगवाकर टेंपो को नाले से बाहर निकलवाया। घायलों में से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य को होडल के अस्पताल ले जाया गया, जहां से पलवल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि मृतकों में बंचारी (होडल) निवासी रजनी उर्फ राजकुमारी (40) पत्नी सतबीर, तिरवाड़ा (पुन्हाना) निवासी हाकम (42) पुत्र जोहरू, जाटका (नगीना) निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र सूरज और ललित (23) पुत्र धर्मबीर, आलीमेव (पलवल) निवासी टेंपो चालक रेहान (पलवल)निवासी राहिला पत्नी इकरामुद्दीन और बिहार के दरभंगा जिला निवासी रंजन शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed