फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Uncle - nephew jeep hit and fell into the canal, death

चाचा-भतीजा जीप की टक्कर से नहर में गिरे, मौत

Sat, 28 Sep 2013 10:01 PM IST
नाथूसरी चोपटा/सिरसा/ब्यूरो
नाथूसरी चोपटा/सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2013 10:01 PM IST
विज्ञापन
Uncle - nephew jeep hit and fell into the canal, death
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरियाणा के जिला सिरसा के नाथूसरी चोपटा के रहने वाले चाचा-भतीजे नोहर फीडर (नहर) में जा गिरे।
विज्ञापन


दोनों के शव शनिवार को घटनास्थल से दो किमी दूर नहर से गोताखोरों की मदद से निकाला गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर जीप को कब्जे में ले लिया है।

गांव लुदेसर निवासी 30 वर्षीय धर्मपाल अपने भतीजे 15 वर्षीय उमेद उर्फ खन्ना के साथ शुक्रवार को सिरसा गया था।

रात करीब आठ बजे जब वे बाइक पर गांव लौट रहे थे तो नोहर फीडर के पुल के पास सामने से आ रही जीप ने टक्कर मार दी।

इससे बाइक अनियंत्रित होकर नहर की पटरी पर और चाचा-भतीजा नहर में जा गिरे। जीप चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन चालक ने हादसे की सूचना गांव में दी। पुलिस और ग्रामीण रातभर नहर में चाचा-भतीजे की तलाश करते रहे।

शनिवार को दोपहर 12 बजे पुल से करीब दो किलोमीटर दूर दोनों के शव मिले। हादसे को अंजाम देने वाला जीप चालक गांव रूपाणा खुर्द का बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed