फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   UK Deputy High Commissioner meets CM Saini

Haryana: ब्रिटेन के विश्वविद्यालय हरियाणा में खोलेंगे कैंपस, CM सैनी से यूके की डिप्टी हाई कमीश्नर की मुलाकात

Tue, 09 Dec 2025 11:10 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्रिटिश दूतावास की डिप्टी हाई कमिश्नर ने मुलाकात की। इस मुलाकात में यूके के शीर्ष विश्वविद्यालयों की ओर से हरियाणा में कैंपस खोलने पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

विज्ञापन
UK Deputy High Commissioner meets CM Saini
सीएम सैनी से मंगलवार ब्रिटिश दूतावास की डिप्टी हाई कमिश्नर से की मुलाकात - फोटो : @cmohry

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को ब्रिटिश दूतावास की डिप्टी हाई कमिश्नर अलबा स्मेरिग्लियो से भेंट की। इस दौरान ब्रिटेन के शीर्ष विश्वविद्यालयों की ओर से हरियाणा में कैंपस खोलने पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा, उच्च कौशल और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। इस यात्रा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हरियाणा सरकार इस लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस हरियाणा में स्थापित करने के लिए प्रयास कर रही है। ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों का हरियाणा में आना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक पहचान को एक नई दिशा देगा।
विज्ञापन


इस मौके पर अलबा स्मेरिग्लियो ने सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से की जा रही पहलों की सराहना की और भविष्य में विभिन्न परियोजनाओं पर मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में ब्रिटेन में स्किल्ड लेबर की मांग और हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार और करियर की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस दिशा में दोनों पक्षों ने समन्वय बढ़ाने और युवाओं के प्रशिक्षण एवं चयन हेतु संयुक्त पहल करने पर सहमति जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ऑटोमोबाइल सेक्टर, नगर विमानन, कृषि और रक्षा उपकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों में हरियाणा की नीतियों व औद्योगिक सुविधाओं के बारे में अवगत कराया और ब्रिटिश निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed