{"_id":"bb5e77334ec72750170dc04fde042d28","slug":"u-will-be-punnised-if-official-posters-on-hoardings","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! सरकारी होर्डिंग्स पर पोस्टर लगाए तो केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! सरकारी होर्डिंग्स पर पोस्टर लगाए तो केस
कैथ्ाल
Updated Sat, 05 Oct 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल में हरियाणा सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से जिला भर में लगाए गए होर्डिंग ढांचों पर गैर सरकारी कार्यक्रमों के फ्लैक्स लगाने वाले प्रिंटर्स के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।
यह प्रिंटर्स शीघ्र इन होर्डिंग पर लगाए गए गैर सरकारी फ्लैक्स को उतरवाना सुनिश्चित करने की कार्रवाई को अमल में लाएं। डीसी एन के सोलंकी ने शुक्रवार को इस संबंध में सभी फ्लैक्स बोर्ड बनाने वाले प्रिंटर्स की बैठक लेकर यह निर्देश जारी किए।
इस बैठक का आयोजन सूचना एवं जन संपर्क विभाग की जिला इकाई की ओर से इन प्रिंटर्स द्वारा सरकारी होर्डिंग पर निजी कार्यक्रमों के फ्लैक्स प्रिंट लगाने की प्रवृति को रोकने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से जिला में कैथल सहित पूंडरी, कलायत, गुहला और राजौंद के कस्बों में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों के फ्लैक्स लगाकर जनमानस को उनकी जानकारी देने के लिए होर्डिंग लगाए गए हैं।
उन्होंने उपस्थित नगर परिषद अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे इस कार्रवाई को रोकने के लिए कारगर कदम उठाएं तथा ऐसे स्थान चिन्हित करें, जहां पर गैर सरकारी संस्थाएं प्रचार प्रसार के लिए अपने प्रिंट चस्पा करवा सकें।
डीसी सोलंकी ने बैठक में उपस्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंताओं के हवाले से कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज व सड़क के साथ पोस्टर एवं फलैक्स लगवाए जाने पर रोक के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने फ्लैक्स प्रिंटर्स की मांग पर एक विशेष जगह मुकरर करने के लिए शीघ्र नगर परिषद व पालिकाओं की बैठक बुलाने के लिए भी कहा। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पीसी विरदी व संजीव अग्रवाल, नगर परिषद के मैकेनिक इंजीनियर व सहायक सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी महेंद्र खन्ना व दिलबाग सिंह के साथ-साथ सभी फ्लैक्स प्रिंटर्स मौजूद रहे।