फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two youths in an inebriated state abused the devotees In Narnaul

Narnaul: श्रद्धालुओं के साथ नशे की हालात में दो युवकों ने की गाली गलोज, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Mon, 23 Oct 2023 04:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 23 Oct 2023 04:24 PM IST
सार

पुलिस शिकायत में ढाणी किरारोद निवासी बबीता देवी ने बताया कि वह ढाणी किरारोद की रहने वाली है। रविवार सायं करीब साढे 6 बजे जीण माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार मंदिर के नजदीक खड़ी थी। जिसमें दो युवक बैठकर शराब पी रहे थे।

विज्ञापन
Two youths in an inebriated state abused the devotees In Narnaul
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के नजदीकी गांव ढाणी किरारोद में स्थित जीण माता मंदिर में शराब के नशे में दो युवकों ने जमकर बवाल किया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ भी गाली गलौज की। इतना ही नही दोनों युवक मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। जिसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में ढाणी किरारोद निवासी बबीता देवी ने बताया कि वह ढाणी किरारोद की रहने वाली है। रविवार सायं करीब साढे 6 बजे जीण माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार मंदिर के नजदीक खड़ी थी। जिसमें दो युवक बैठकर शराब पी रहे थे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ गाली गलोज कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद मंदिर  के अंदर आकर भगत जी के साथ गलत व्यवहार कर बाहर निकालने लग गए। नशे में दोनों युवक भगवान दास पुजारी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। युवक नशे की हालात में अपना नाम नांग तिहाड़ी निवासी योगेश व मंडलाना निवासी कल्लू बता रहा था। इस घटना की श्रद्धालुओं ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed