{"_id":"1c98b91a-b2ef-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"two-summer-special-trians-form-kalka-to-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका से शिमला को चलेंगी दो समर स्पेशल ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका से शिमला को चलेंगी दो समर स्पेशल ट्रेनें
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में पहाड़ों पर जाने वाले सैलानियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए रेलवे ने कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर दो समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि पहली ट्रेन शनिवार सुबह साढ़े छह बजे से चलेगी जबकि दूसरी ट्रेन दोपहर को 12.45 बजे 10 मई से चलाने की योजना है।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक समर स्पेशल ट्रेन को चलाने की अनुमति बृहस्पतिवार तक मिल जाएगी। इनके चलने से इस रूट पर ट्रेनों की संख्या सात हो जाएगी। नई दोनों ट्रेनें 15 जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन
अंबाला मंडल ने हर साल की तरह इस बार भी समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना रेलवे बोर्ड को भेजी है।
सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर गुलशन ने बताया कि दोनों ट्रेनों को बृहस्पतिवार तक अनुमति मिल जाएगी।