फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two fires in stores

एनएच पांच की दो दुकानों में लगी आग, कई धमाके

Tue, 10 Dec 2013 09:40 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Tue, 10 Dec 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
Two fires in stores
एनएच-पांच की सब्जी मंडी स्थित दो दुकानों में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। इनमें हुए कई विस्फोट से दुकानदारों व खरीदारी करने आए लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दो लोगों के झुलसने की भी खबर है। आग के चलते इलाके की काफी दुकानें बंद कर दी गईं। बाद में दमकलकर्मियाें ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में अमित की साइकिल रिपेयरिंग व ओमप्रकाश भाटिया की परचून की दुकान है। शाम करीब छह बजे साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में आग लगी। दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बढ़ती चली गई। इस आग में योगेश व एक अन्य दुकानदार के मामूली रूप से झुलसने की बात सामने आई है। आग लगने के साथ ही दुकान के अंदर धमाके होने लगे।
विज्ञापन


इससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने दुकानें बंद कर दीं। चश्मदीदों का कहना है कि साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में स्टोव आदि की मरम्मत के साथ छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग की जाती थी। आग का कारण पता नहीं चला है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बाजार में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। आग से दोनों दुकानों में रखा सारा सामान जल गया। उधर, आग लगने की सूचना पर बिजली निगम के सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed