{"_id":"6a13a1d06780c650fa29c0c9363f8dc1","slug":"two-burn-employee-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री की आग में झुलसे दो कर्मचारियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री की आग में झुलसे दो कर्मचारियों की मौत
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एशियन कलर कोटेड फैक्ट्री में वीरवार को आग
विज्ञापन
में झुलसे कर्मचारी गौरव राघव और सत्यप्रकाश ने उपचार के दौरान दिल्ली में
दम तोड़ दिया।
कसौला पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। कसौला थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि पुलिस मृतकों के परिजनों के बयान के बाद कार्रवाई करेगी। इस आग में नौ कर्मचारी झुलस गए थे।
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एशियन कलर कोटेड फैक्ट्री में वीरवार सुबह 10 बजे प्रोपेन गैस स्टोरेज विभाग में गैस लीक हो गई थी। लीकेज ठीक करते समय गैस के हवा के साथ मिलने पर आग लग गई। आग लगने से लीकेज ठीक कर रहे इंचार्ज गौरव राघव व सत्यप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनो को उपचार के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था।
आग लगने से वहां कार्यरत कृपा शंकर पांडे ,सत्य प्रकाश, संजय, छाजुराम, गणपत, सीताराम, रणजीत और श्रवण पांडे भी झुलसे थे। फैक्ट्री प्रबंधन ने आनन फानन में झुलसे हुए कर्मचारियों को जलियावास गांव स्थित गैलेक्सी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने 70-80 प्रतिशत तक आग में झुलसे गौरव, कृपा शंकर पांडे व सत्य प्रकाश को इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया था।