फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two brothers died after consuming nicotine in a factory

Sonipat: दो भाइयों की निकोटीन पीने से मौत, माउथ फ्रेशनर फैक्ट्री में करते थे काम; एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 07 Apr 2026 11:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2026 11:15 PM IST
सार

दोनों का शव मंगलवार देर शाम प्याऊ मनियारी लाया गया और रात करीब आठ बजे एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Two brothers died after consuming nicotine in a factory
अभिषेक और रितिक, मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव नाथूपुर स्थित फैक्टरी में दो सगे भाइयों की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने माउथ फ्रेशनर बनाने वाली फैक्टरी में निकोटीन पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उनको अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि माता-पिता के बीमार रहने के कारण दोनों भाई मानसिक तनाव में थे। मंगलवार देर शाम प्याऊ मनियारी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


कुंडली क्षेत्र के प्याऊ मनियारी निवासी अभिषेक (26) और रितिक (24) नाथूपुर स्थित न्यूट्री केयर फैक्टरी में काम करते थे। फैक्टरी में माउथ फ्रेशनर बनाया जाता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों ने फैक्टरी के अंदर ही माउथ फ्रेशनर बनाने में प्रयोग होने वाला निकोटीन पी लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


मामले की सूचना परिजनों को देने के साथ ही दोनों को कुंडली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का शव मंगलवार देर शाम प्याऊ मनियारी लाया गया और रात करीब आठ बजे एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसे देख हर आंख नम हो उठी। परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।




 
Trending Videos


मां कैंसर से लड़ रही तो पिता हार्ट रोगी
बताया जा रहा है कि परिवार पहले से ही संकट से जूझ रहा है। युवकों की मां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। पिता हृदय रोग से ग्रसित हैं। बड़े भाई की पत्नी भी साथ नहीं रहती। बताया जा रहा है कि आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों से घिरे दोनों युवकों ने यह कदम उठा लिया।

युवकों का भाई बुआ के पास रह रहा
क्षेत्रवासी ने बताया कि दोनों भाइयों की एक बहन व एक छोटा भाई भी है। उनके छोटे भाई निखिल को महज पांच माह की उम्र में ही उनकी बुआ ने गोद ले लिया था। उसके बाद से वह बुआ के साथ रहता है। घटना के बाद से परिवार का रोकर बुरा हाल है।

दो सगे भाइयों के फैक्टरी में जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली थी। दिल्ली में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में माता-पिता के बीमार रहने के चलते दोनों भाइयों के मानसिक रूप से परेशान रहने की जानकारी मिली है। दिल्ली के अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। -इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed