{"_id":"a262ba8ba7f517cc3cce9d0c387b18e3","slug":"two-and-half-lakhs-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ों पर गंदगी डालकर ढाई लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ों पर गंदगी डालकर ढाई लाख उड़ाए
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
Updated Mon, 16 Sep 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बहादुरगढ़ के बस अड्डे पर कपड़ों पर मैला डालकर रिटायर्ड मास्टर से ढाई लाख रुपये चुराने का मामला सामने आया है।
बस अड्डे पर शातिर चोरों का शिकार बने जयदेव बहादुरगढ़ के लाला श्रीनिवास गुप्ता से घर खर्च के लिए ढाई लाख रुपये लेकर घर जा रहे थे। बस अड्डे के पास घात लगाए चोरों ने उन्हें शिकार बना लिया।
पीड़ित ने शहर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। केस इंचार्ज एसआई जसबीर ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए अब सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस की पीसीआर भी भीड़ भाड़ वाले इलाकों और बैंकों के पास पहले से ही तैनात है।