फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   twelve people injured in fighting

आपसी झगड़े में 12 घायल

Sun, 10 Nov 2013 08:19 PM IST
जींद/ब्यूरो।
जींद/ब्यूरो। Updated Sun, 10 Nov 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
twelve people injured in fighting
हरियाणा के जींद में अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों में दो व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्ता कालोनी निवासी रामफल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कालोनी के ही बचन परिवार से रंजिश चली आ रही थी।

इसके कारण बचन पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और हमला कर घायल कर दिया।

पुलिस ने रामफल की शिकायत पर बचन, अनिल, नरेश, रेशमा, कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर बचन और नरेश को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, सीआईए स्टाफ वाली गली निवासी लक्खी राम की शिकायत पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने मोहल्ले के ही राजबीर, शमशेर, सुलोचना, सरोज, ज्योति, बबली, अमित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

लक्खी राम का आरोप है कि सभी आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed