{"_id":"88e5ca29cee241af8111b0ee4a063523","slug":"truck-carrying-five-young-men-arrested-for-robbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक छीनकर ले जाते पांच युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक छीनकर ले जाते पांच युवक दबोचे
जींद/ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद की के नरवाना उपमंडल में उकलाना रोड रेलवे फाटक के निकट कार सवारों बदमाशों ने रास्ता रोककर चालक के साथ मारपीट कर ट्रक छीन लिया।
लूट की सूचना मिलते ही ट्रक लेकर जाते पांच युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। दुर्गा कालोनी जींद निवासी गौरव शनिवार देर शाम ट्रक लेकर नरवाना से उकलाना की तरफ जा रहा था।
उकलाना रोड रेलवे फाटक के निकट कार सवार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लिया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने गौरव से ट्रक के कागजात छीन लिए और ट्रक को ले जाने लगे।
आरोपी युवकों की पहचान चोपड़ा पत्ती निवासी जयभगवान, अशोक, कुलदीप, पुराना बाजार निवासी कुलदीप, भगत सिंह कालोनी अमर के रूप में हुई।
पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने, ट्रक को छीनने की कोशिश करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है।