{"_id":"c0335b98b16b4ebf3355c7c0d41b02ad","slug":"touth-with-car-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूजर लेकर निकला और पापा को मैसेज किया, घ्ार छोड़कर जा रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूजर लेकर निकला और पापा को मैसेज किया, घ्ार छोड़कर जा रहा हूं
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के पूर्व प्रधान हरबिलास निरंकारी का पोता कार सहित लापता हो गया है। मामला एक अक्तूबर का है। युवक ने उसी दिन पिता को मैसेज भेजा था कि वह डबवाली छोड़कर जा रहा है।
शहर थाना पुलिस ने निरंकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व प्रधान का 21 वर्षीय पोता दीपक पुत्र राजेश जिंदल एक अक्तूबर की शाम को अनाज मंडी स्थित दुकान से क्रूजर गाड़ी लेकर घर के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।
परिजनों ने इसकी शिकायत शहर थाना में दर्ज करवाई। दीपक ने अपने पिता राजेश जिंदल के मोबाइल पर मैसेज भेजकर कहा कि वह डबवाली छोड़कर जा रहा है। मैसेज एक अक्तूबर को ही भेजा गया है।
विज्ञापन
उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। इन दिनों दीपक दिल्ली से गाड़ियां लाकर उन्हें डबवाली में बेचा करता था। मामले की जांच कर रहे शहर थाना पुलिस के एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने हरबिलास निरंकारी की शिकायत पर धारा 346 के तहत मामला दर्ज किया है। गुत्थी को सुलझाने के लिए साइबर सैल की मदद ली जा रही है।