फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Today, the 'fear' bother doing

आज भी ‘डर’ कर रहा परेशान

Sun, 15 Dec 2013 08:03 PM IST
अमित कुमार, गुड़गांव
अमित कुमार, गुड़गांव Updated Sun, 15 Dec 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
Today, the 'fear' bother doing

साइबर सिटी में आज भी युवतियों को घर से बाहर निकलने में डर महसूस होता है। यहां केवल छेड़छाड़ ही नहीं, बल्कि पहनावे को लेकर की जाने वाली छींटाकशी भी युवतियों में डर की सबसे बड़ी वजह बनी हुई है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में 19 साल से कम आयु के बच्चों को यौन शिक्षा देने के लिए स्थापित मित्रता क्लीनिक में जनवरी से अब तक 2500 से अधिक युवा काउंसलिंग के लिए पहुंच चुके हैं। क्लीनिक की काउंसलर संगीता मेहरा बताती हैं कि मित्रता क्लीनिक में आने वाली अधिकांश युवतियां पहनावे पर छींटाकशी करने, किसी के द्वारा पीछा करने और अश्लील फब्तियां कसने जैसी शिकायतें लेकर आती हैं। कई मामले तो ऐसे भी आए हैं, जहां बच्चियों ने खुद को घर में भी असुरक्षित बताया है। वर्तमान में भी रोजाना औसतन 10 मामले आ रहे हैं। इनमें से तीन मामलों में युवतियां छेड़छाड़ और परिवार से तालमेल न होने की वजह से परेशान मिलती हैं।  
विज्ञापन


नए साल से मिलेगी सभी को हेल्प
मित्रता क्लीनिक में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिले में मोबाइल टीम सेवा शुरू करने का निर्णय किया है। मित्रता क्लीनिक की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता राठी बताती हैं कि यह सेवा नए साल से शुरू हो जाएगी। इसके लिए कुल दस टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में दो चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक एएनएम होगी। इन टीमों का उद्देश्य युवतियों को स्वास्थ्य लाभ देने के साथ उनके भीतर किसी भी प्रकार के डर का समाधान करना होगा। इतना ही नहीं, नए साल से एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया जाएगा, जो केवल इस प्रकार के मामले देखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल टीम सेवा के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इसके लिए जरूरी गाड़ियों की मांग भी भेजी जा चुकी है। मंजूरी मिलने तक किराये पर गाड़ियां लेकर यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
-डॉ. पुष्पा बिश्नोई, सिविल सर्जन, गुड़गांव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed