{"_id":"2859a7115fb28b8ceb86163054d6c059","slug":"three-policemen-seeking-bribes-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने पर तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने पर तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
झज्जर/ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा के जिला झज्जर में झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर कुलाना चौकी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को फतेहाबाद के पशु व्यापारी कर्ण सिंह को बिना वजह रोकने, रिश्वत मांगने और पिटाई करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़ ने सस्पेंड कर दिया है।
मामला गत रात्रि का है। पुलिस वालों की धुनाई में व्यापारी का एक दंात भी टूट गया।
कर्ण सिंह बीती रात रेवाड़ी की तरफ से एक वाहन में दो भैंसे लेकर झज्जर की तरफ आ रहा था। वह कुलाना के पास पहुंचा तो पीसीआर पर तैनात तीन पुलिस वालों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस वालों ने पहले गाड़ी के कागजात मांगे और जब सभी कागज पूरे मिले तो नया बहाना बनाकर एक हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
जब व्यापारी ने रिश्वत देने में आनाकानी की तो पुलिस वालों ने उसकी धुनाई कर डाली। पुलिस वालों की धुनाई में व्यापारी का एक दांत भी टूट गया।
उसे सोमवार रात्रि में ही झज्जर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को एसपी विकास धनखड़ के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने आरोपी तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए गए। सस्पेंड होने वालों में एएसआई जैमल, हवलदार मुकेश और सिपाही अतर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन