फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   three boys broke the roadways bus glass

रोडवेज बस के शीशे तोड़े

Thu, 24 Oct 2013 09:38 PM IST
जींद/ब्यूरो।
जींद/ब्यूरो। Updated Thu, 24 Oct 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
three boys broke the roadways bus glass
हरियाणा के गांव रजाना खुर्द के पास जींद-सफीदों मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने रोडवेज बस के शीशे पर भारी वस्तु फेंक दी। जिससे बस का अगला शीशा टूट गया और बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक बाइक सवार युवक फरार हो गए। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जींद रोडवेज डिपो चालक बनी सिंह वीरवार सुबह बस अड्डे से सवारियां लेकर वाया पानीपत दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। गांव रजाना खुर्द के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अचानक बस के शीशे पर भारी वस्तु दे मारी। जिससे बस का अगला शीशा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की तत्परता के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना में बस चालक और यात्री बाल-बाल बच गए। घटना को अंजाम देकर तीनों युवक फरार हो गए। सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बनीसिंह की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed