{"_id":"e4afb84d199797ff257241ac90d5bd96","slug":"three-arrested-for-railway-exams-provide-a-copy-to-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे परीक्षा में मोबाइल से नकल कराते तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे परीक्षा में मोबाइल से नकल कराते तीन दबोचे
सोनीपत/ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने चंडीगढ़ और मोहाली में आयोजित रेलवे भर्ती की लिखित परीक्षा में मोबाइल द्वारा उत्तर भेजने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अजित सिंह ने बताया कि मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
डीएसपी ने कहा कि स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ सेक्टर-14, टी-प्वाइंट मुरथल रोड पर गश्त कर रहे थे।
इसी बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में मोबाइल द्वारा एसएमएस भेजकर नकल कराने वाले गिरोह के तीन सदस्य स्कोडा ऑक्टिवा कार में मुरथल से सोनीपत में आने वाले हैं।
पुलिस ने चौक पर नाकेबंदी कर तीनों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जिले के गांव चिढ़ाना निवासी सुशील, जगबीर और जिला पानीपत के गांव करहंस निवासी जितेन्द्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि जब युवकों की गिरफ्तारी हुई तो उस समय तीनों चंडीगढ़ और मोहाली में चल रही रेलवे की डी ग्रुप की भर्ती के लिखित परीक्षा में मोबाइल एसएमएस द्वारा उत्तर भेज रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन सोनीपत में मामला दर्ज किया गया है।