{"_id":"313bcea59aa1fe5fe5a03d8ec6c73418","slug":"thirteen-found-in-hukka-bar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार, मिले 3 युवतियों सहित 30 युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार, मिले 3 युवतियों सहित 30 युवक
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में गुड़गांव के ओल्ड डीएलएफ (सेक्टर 14) में रेस्टोरेंट की आड़ में चलाए जा रहे हुक्का बार में छापामारी कर तीन युवतियों सहित 30 युवकों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
यहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सामग्री बरामद कर सहायक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया।
शाम करीब चार बजे राज्य ड्रग कंट्रोल बोर्ड ने पुलिस के सहयोग से सेक्टर 14 में कस्बा क्लब के नाम से चलाए जा रहे रेस्टोरेंट में छापा मारा। रेस्टोरेंट के एक कमरे में तीन युवतियों सहित 30 युवक हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद उनके अभिभावकों को बुलाया। उनके सामने सभी से माफीनामा लिखवाया। करीब सात बजे इन लोगों को भेज दिया गया।
पुलिस ने क्लब के सहायक मैनेजर प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि क्लब के संचालक के कहने पर यहां यह व्यवस्था की गई है।
छापामार टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक राज्य ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहुजा ने बताया कि क्लब से काफी संख्या में निकोटिन युक्त तंबाकू और कई हुक्का बरामद किए गए।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सतीश डागर के अनुसार, संचालक राहुल, मैनेजर व सहायक मैनेजर प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संचालक और मैनेजर को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।