{"_id":"aedfcc0389423246793366d4a19268aa","slug":"thief-arrest-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर पर भारी पड़ा मंदिर का घंटा, पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर पर भारी पड़ा मंदिर का घंटा, पैर टूटा
अमर उजाला, राई (सोनीपत)
Updated Sat, 15 Feb 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह गांव सेवली स्थित शिव मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे पुजारी सेवादास व शिव शक्ति दास को मंदिर के दरवाजे पर लटका घंटा जमीन पर पड़ा मिला। पास में एक व्यक्ति पैर में लगी चोट से कराह रहा था।
विज्ञापन
पुजारी ने देखा कि घंटा के पास लोहे की आरी भी थी। पुजारी ने सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत किया। घायल व्यक्ति ने खुद को गांव पीपली निवासी सतीश बताया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सतीश रात को अपने दो साथियों जेजे कालोनी बवाना निवासी शहजाद व आलम के साथ आया था। उन्होंने रात को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी परिसर में शराब का सेवन किया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने मंदिर से घंटा चोरी करने का प्लान बनाया। जब चोरों ने घंटे की लोहे की जंजीर काटी तो घंटा अधिक वजन होने के कारण सतीश के पैर पर गिर गया। उसके शोर मचाने पर साथी फरार हो गए।
सूचना के बाद राई थाना से कृष्ण कुमार व नरेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल सतीश को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया।