{"_id":"8925f267c7ce2c78cd5e4aa989cc3780","slug":"there-was-eight-kilometers-rahgiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ किमी तक हुई राहगीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ किमी तक हुई राहगीरी
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Sun, 24 Nov 2013 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी का संडे राहगीरी के नाम रहा। सुबह से ही सड़कों पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक राहगीरी करते देखे गए। सुबह सात बजे से ही लोग हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के आसपास एकत्र होने लगे। देखते ही देखते यह संख्या काफी हो गई। तकरीबन आठ किलोमीटर तक बड़ी संख्या में लोगों ने साइकिल चलाकर सुबह का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
साइबर सिटी में पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए राहगीरी अभियान शुरू किया गया है। राहगीरी का यह दूसरा कार्यक्रम था। रैली की शुरुआत गुड़गांव की डीसीपी ट्रैफिक भारती अरोड़ा ने की। उन्होंने भी इस मौके पर साइकिल की सवारी की। पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल और हुडा प्रशासक डॉ. प्रवीण कुमार ने भी साइकिलिंग और पैदल चलने का लुत्फ उठाया। इन सभी का कहना था कि गुड़गांव के लोग अगर साइकिल की सवारी करने लगें तो यहां ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या खत्म हो जाए।
विज्ञापन
जिस समय लोग साइकिलिंग और जॉगिंग कर रहे थे उसी समय हरियाणा पुलिस अकादमी मधुुबन के बैंड ने लोगों के उत्साह को दोगुना कर दिया। उनका मार्च पास्ट इतना लाजवाब था कि हर किसी ने तारीफ की। एसीपी ट्रैफिक ममता खरब ने भी साइकिलिंग में हिस्सा लिया। डीएलएफ फेज-3 की 10 वर्षीय अर्पिता ने बताया कि पिछले रविवार को भी उसने साइकिलिंग में हिस्सा लिया था। यहां आकर काफी अच्छा लगता है। राहगीरी अभियान अगले रविवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन