फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   theft in ex major general's house

पूर्व मेजर जनरल के घर लाखों की चोरी

Tue, 03 Dec 2013 11:36 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 03 Dec 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
theft in ex major general's house

मालिबु टाउन में रहने वाले सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल के घर से बदमाश लाखों रुपये की ज्वेलरी और नगदी उड़ा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना के अनुसार मालिबु टाउन के फ्लैट नंबर डब्लूडब्लू 47 में रहने रिटायर्ड मेजर जनरल आरएन भल्ला सोमवार की सुबह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे।

दोपहर बाद जब वह लौटे तो फ्लैट का मेन गेट टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने अलमारी खोल कर देखी तो उसमें रखे 45 हजार रुपये और सोने-चांदी की करीब पांच लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी गायब मिली।  उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसआई धर्मबीर सिंह ने मौका घर का मुआयना किया। धर्मबीर सिंह ने बताया कि भल्ला फ्लैट में अकेेले रहते हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि बेटियों की शादी कर दी है। उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही सुशांत लोक में रहने वाले एयर इंडिया के इंजीनियर और उसके परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी। इस घटना में इंजीनियर और उसकी पत्नी को चाकू से हमला कर घायल भी कर दिया था। इस मामले में पुलिस अभी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। लगातार ऐसी घटनाओं ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed