{"_id":"ad78d15b26193d0dd40097b9ee337291","slug":"the-hunger-strike-warning-by-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएड छात्रों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएड छात्रों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
चरखी दादरी/ब्यूरो।
Updated Sat, 23 Nov 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में चरखी दादरी के एक निजी डीएड कॉलेज के छात्रों ने सरकार द्वारा निर्धारित फीस से अधिक फीस वसूले जाने पर नगर में प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को सभी प्रशिक्षु छात्र नगर में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कालेज की मान्यता रद्द करने और कॉलेज पर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। प्र
दर्शन कर रहे छात्रों ने ज्ञापन में बताया कि वे एक निजी कॉलेज में डीएड कोर्स कर रहे हैं। उनकी सरकारी फीस 18 हजार 400 रुपये है जबकि कालेज प्रशासन उनसे 24 हजार रुपये वसूल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कॉलेज में कुछ देरी से पहुंचने या गैर हाजिर होने, वर्दी नहीं पहनने पर नाजायज तरीके से सौ रुपये जुर्माना लगाया जा रहा है।
पैसे देने से मना करने पर इंटरनल प्रैक्टिकल में कम अंक देने की धमकी देकर तंग किया जाता है।
छात्रों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वे एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
कॉलेज संचालक रामबीर का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। प्रशिक्षु छात्र कॉलेज स्टाफ के समक्ष बदतमीजी से पेश आते हैं। कॉलेज के अनुशासन को भंग करते हैं।
सभी छात्रों से सरकारी फीस ही वसूली जा रही है। जो छात्र कॉलेज से पुस्तकें लेता है उससे इन पुस्तकों का अतिरिक्त चार्ज वसूला जाता है।