{"_id":"4767c08fd18399005b6678c3f31edc3b","slug":"the-court-will-result-in-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट में देरी हुई तो कोर्ट जाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट में देरी हुई तो कोर्ट जाएंगे
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Thu, 21 Nov 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों के हितों को लेकर फरीदाबाद अभिभावक एकता मंच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कार्य प्रणाली के विरोध में मुखर हो गया है। मंच का कहना है कि उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में देरी होने से परिणाम भी देर से आता है। बाद में छात्रों को दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला पाने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
मंच ने बोर्ड अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम समय पर घोषित नहीं किया गया तो अधिकारियों को सीधे कोर्ट में घसीटा जाएगा।
विज्ञापन
मंच ने पत्र लिखकर बोर्ड अधिकारियों से सवालों के जवाब मांगे हैं। फरीदाबाद अभिभावक एकता मंच के जिलाध्यक्ष एनएल जांगिड़ ने बताया कि उनके पास लगातार अभिभावकों की ओर से संपर्क किया जा रहा है कि बोर्ड ने अभी तक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया है। स्कूली प्राध्यापकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर रखा है। ऐसे में आगामी शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को भारी नुकसान होने वाला है।
विज्ञापन