फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The bodies recovered from the young man's head chopped Canal

नहर से युवक का सिर कटा शव बरामद

Sun, 19 Jan 2014 11:26 PM IST
अमर उजाला पलवल
अमर उजाला पलवल Updated Sun, 19 Jan 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन

हसनपुर-पलवल मार्ग पर गांव खाम्बी के पास रविवार सुबह पुलिस ने आगरा कैनाल से बोरी में बंद एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया।

विज्ञापन


हसनपुर थाना पुलिस को गांव खाम्बी के लोगों ने सूचना दी कि आगरा कैनाल में एक बोरी में कुछ अज्ञात वस्तु बंद है और वह बोरी नहर के किनारे झाड़ियों में फंसी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस बोरी को नहर से बाहर निकाला तो उसमें से एक सिर कटे युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए। शव को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की आयु लगभग 22 वर्ष होने का अनुमान है। मृतक ने सिर्फ  नेकर पहना हुआ था। युवक की हत्या कर शव बोरी में बंद करके नहर में फेंका गया है। आसपास के थानों में सिर कटा शव मिलने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिला
शनिवार देर रात किठवाडी पुल के नीचे पुलिस को 47 वर्षीय व्यक्ति का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान यूपी के गांव मथुरा के चौमुंहा गांव निवासी होतीलाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए पलवल के सिविल अस्पताल भेज दिया।


कैंप थाना पुलिस को सूचना मिली की किठवाडी पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और लोगों से शव की शिनाख्त करने के लिए कहा। लोगों ने शव की शिनाख्त होतीलाल के रूप में की। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि होतीलाल पिछले 15 वर्षों से अपनी बहन की ससुराल गांव भुलवाना में रह रहा था। पिछले चार दिन पहले वह घर से अचानक गायब हो गया था और अब उसका शव यहां से बरामद हुआ। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि होतीलाल की मौत ठंड के कारण हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed