{"_id":"77f5ed92808ab1d2578c59b50bd080c1","slug":"technology-park-job-it-park-imformation-haryana-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में 13 लाख को रोजगार देने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में 13 लाख को रोजगार देने का लक्ष्य
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Dec 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार पांच साल में राज्य में स्थापित टेक्नालाजी पार्क, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर प्रौद्योगिकी पार्कों के माध्यम से 13 लाख से अधिक व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित करेगी।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं ढांचागत विकास निगम के प्रवक्ता ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हरियाणा देश के कुल रोजगार का 6.8 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं ढांचागत विकास निगम ने आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला, मानेसर-कुंडली और राई में टेक्नालाजी पार्क स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
सरकार को अब तक सूचना प्रौद्योगिकी या साइबर पार्क स्थापित करने के 45 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र में 28 विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) के प्रस्तावों को भी सरकार ने मंजूरी दी है।
राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र ज्ञान निगम के सहयोग से हरियाणा ज्ञान निगम की स्थापना की जा रही है। इसमें व्यापक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी साक्षरता सृजित करने की संस्थागत प्रबंधन किए जाएंगे। इसके लिए समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं और कंपनी स्थापना की स्थिति में अग्रसर है।