{"_id":"16af3bd824201ecf04e13bca0bacd696","slug":"technology-center-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी रुप से दक्ष होंगे हरियाणा के युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी रुप से दक्ष होंगे हरियाणा के युवा
रोहतक/ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री के एच मुनियप्पा और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को रोहतक में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रौद्योगिकी केंद्र और टूल सेंटर की आधारशिला रखी। चौ. रणबीर सिंह आईएमटी में 20 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस प्रौैद्योगिकी केंद्र के शुरू होने से उद्योगों में प्रयुक्त होने वाली तकनीक में विकास होने के साथ-साथ युवाओं को व्यापक स्तर पर तकनीकी दक्षता का प्रशिक्षण भी मिलेगा।
बुधवार को अंबाला के साहा स्थित औद्योगिक विकास केंद्र और रोहतक स्थित चौ. रणबीर सिंह आईएमटी में दो प्रौद्योगिकी केंद्रों की आधारशिलाएं रखी गईं। इन केंद्रों के शुरू होने से हरियाणा में उद्योगों की तकनीक के विकास को नई गति मिल सकेगी। दोनों प्रौद्योगिकी केंद्रों में प्रतिवर्ष 20 हजार युवाओं को व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने दो प्रौद्योगिकी केन्द्रों के लिए प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री केएच मुनियप्पा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों से दक्षता प्राप्त करने वाले 90 प्रतिशत युवाओं को रोजगार के लिए प्लेसमेंट अवश्य मिलेगी। हरियाणा में इन केन्द्रों के प्रारंभ होने से उद्योगों में प्रयुक्त होने वाली तकनीकों के विकास को नई गति मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्रीसीजन उद्योग क्षेत्र में रोहतक का विशेष स्थान होने के परिणामस्वरूप यहां इस प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना के अपने अहम लक्ष्य हैं। इस केन्द्र की स्थापना से दक्षिण हरियाणा सहित सोनीपत क्षेत्र के उद्योगों को भी विशेष रूप से लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति का आंकलन प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, प्रति व्यक्ति योजनागत बजट और संसाधन जुटाने से होता है। हरियाणा इन चारों पैमानों पर अग्रणी है।
केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा कि इन केन्द्रों को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य उद्योगों की तकनीकी दक्षता को और अधिक विकसित करने के साथ-साथ युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष करना भी है। इनमें युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक केन्द्र में प्रारंभ के तीन वर्षों तक प्रत्येक वर्ष 3 हजार और उसके बाद हर वर्ष 10 हजार युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुनियप्पा ने हरियाणा में हुए चहुंमुखी विकास विशेषकर औद्योगिक क्षेत्र व तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास को लेकर मुख्यमंत्री हुड्डा की प्रशंसा की। समारोह को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्तरा, विधायक भारत भूषण बत्तरा, शकुंतला खटक, आनंद सिंह दांगी, हरियाणा उद्योग विभाग के प्रधान सचिव युद्धवीर सिंह मलिक, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन संत कुमार, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा, कुलदीप नम्बरदार, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जयदीप धनखड़ सहित रोहतक इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
मेरी शक्ति हरियाणा की जनता : हुड्डा
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेरी शक्ति हरियाणा की जनता है और जनता 10 नवंबर को गोहाना में होने वाली रैली में ये साबित कर देगी। मुख्यमंत्री ने ठेठ हरियाणवी लहजे में कहा कि रैली की सफलता पर ईसा काम कर दयूंगा-के कूदते आओगे।
उन्होंने बताया कि गोहाना रैली के लिए लगभग 2500 बीघा भूमि चिन्हित की गई है और रैली स्थल पर जिला व हलका वाइज अलग अलग पाने बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की शक्ति के बलबूते पर ही गोहाना की रैली का नाम हरियाणा शक्ति रैली रखा गया है। मुख्यमंत्री बुधवार को आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने रैलियां बहुत की हैं और कई साल से करते आ रहे हैं लेकिन गोहाना की रैली का खास मकसद है जिसके बारे में आप सब लोग अच्छी तरह जानते हैं। रैली की योजना तैयार बनाते समय भी मैंने स्पष्ट कहा था कि बिना प्रदेश की जनता के मेरी अकेले की कोई ताकत नहीं है।