{"_id":"def31e3a-6bd5-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"surajkund-mela-kickstart-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजे-गाजे के साथ शुरू हुआ सूरजकुंड मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजे-गाजे के साथ शुरू हुआ सूरजकुंड मेले का आगाज
फरीदाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर के युवाओं और कला के कदरदानों को पंद्रह दिन के लिए धमाल बचाने को नया अड्डा मिल गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल कर चुके सूरजकुंड मेले का आगाज आज गाजे-बाजे के शुरू हुआ। वैसे विधिवत उद्घाटन शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। ट्रेड फेयर के अलावा एनसीआर में होना वाला यह एकमात्र ऐसा आयोजन है जो युवाओं की भीड़ को मॉल से खींच कर मेले में ले आता है।
विज्ञापन
इस बार देसी शिल्पकारों के अलावा 20 देशों की कलाकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे, इनमें पाकिस्तान भी शामिल है। हस्त शिल्पकार अपनी अद्वितीय और असरल कृतियों से दर्शकों का दिल जीतेंगे। कला, संस्कृति, कलाकारों व हस्तकला के मुरीदों के लिए 27वां सूरजकुंड मेला पैसा वसूल होगा।
विज्ञापन
इस साल थीम कर्नाटक होने की वजह से दर्शक वहां की तमाम कलाओं से रूबरू हो सकेंगे। इसके अलावा कर्नाटकी टेस्ट का लुत्फ उठाने का मौका भी मेला परिसर में मिलेगा। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 1987 में पहली बार लगाया गया था, उस समय कोई थीम स्टेट नहीं था। अहमदाबाद के सुरेंद्र पटेल की देखरेख में यहां मेला परिसर में चौपाल, प्रवेश द्वार और शहनाई वादकों के लिए थन बनाए गए थे, जिनकी कच्ची मिट्टी से पुताई की गई थी। उसके बाद ये लगातार लोकप्रिय होता गया।
विज्ञापन
कर्नाटक इस बार दुबारा थीम स्टेट बना है। यहां आने वाले लोगों में सत्तर फीसदी से अधिक युवा ही होते हैं और औसतन साठ हजार से अधिक युवा प्रतिदिन यहां पर आते हैं। नगाड़ा पार्टी, बीन पार्टी और कच्ची घोड़ी पर सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है। इस बार प्रवेश के लिए 50 रुपये का टिकट खरीदना होगा। सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। 200 सीसीटीवी कैमरों से पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी।
इस बार 10 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है। मेला प्रशासन ने अपनी ओर से हर तैयारी कर ली है। उम्मीद है किसी को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।--परवेज दीवान, केंद्रीय पर्यटन सचिव