{"_id":"bd785ec0bc26fe9053bf49782b7c1e5d","slug":"sucide-in-boys-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी पकड़े जाने पर छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी पकड़े जाने पर छात्र ने की आत्महत्या
सोनीपत/ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
शहर के एसएम हिंदू स्कूल के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
वार्डन के अनुसार किसी छात्र के एटीएम से रुपये निकालने के बाद चोरी पकड़े जाने के भय से उसने अपनी जान दी। छात्रों ने जब उसे फंदे पर लटके देखा तो इसकी सूचना अध्यापकों को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मेवात निवासी आमिर सुहैल शहर के एसएम हिंदू स्कूल की बारहवीं कक्षा में नॉन मेडिकल का छात्र था। उसने छात्रावास में अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब छात्रावास के छात्रों ने उसके कमरे में देखा तो उन्हें आमिर सुहैल का शव लटकता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने हॉस्टल वार्डन को दी। छात्रावास के वार्डन सुनील शास्त्री का कहना है कि आमिर सुहैल ने किसी छात्र के एटीएम से रुपये निकाल लिए थे, जिसकी शिकायत छात्र ने स्कूल प्रशासन से की थी। स्कूल प्रशासन ने इसके बारे में आमिर सुहैल के परिजनों को स्कूल आने के लिए सूचना भेजी थी।
सुहैल ने परिजनों के स्कूल आने और चोरी पकड़ी जाने के भय के चलते इतना बड़ा कदम उठा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।