फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   sub inspector killed his daughter and himself

थानेदार ने उठाया ऐसा दर्दनाम कदम, सब रह गए अवाक

Sun, 01 Sep 2013 08:01 AM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2013 08:01 AM IST
विज्ञापन
sub inspector killed his daughter and himself

हरियाणा के रोहतक जिले में उपनिरीक्षक बलजीत सिंह ने अपनी विवाहिता बेटी सुनीता को गोली से उड़ाकर खुद भी अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


बाद में पीजीआई में बेटी की भी मौत हो गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जांच में पता चला कि बेटी के ससुराल वालों से तंग आकर उपनिरीक्षक ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इस बारे में पता किया। पुलिस ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान महम पुलिस को पता चला कि नौकरी लगवाने के रुपये को लेकर सुनीता के ससुराल वालों के साथ उनका विवाद चल रहा था, जिससे तंग आकर बलजीत सिंह ने यह कदम उठाया है।

एफएसएल की विशेष टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की।

पुलिस प्रवक्ता वेद सिंह नैन ने बताया कि बलजीत सिंह झज्जर सिटी चौकी के प्रभारी थे। पुलिस ने मृतका सुनीता के ससुर चांद समेत ससुराल वालों के पांच सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है।


डेढ़ साल से मायके रह रही थी सुनीता

पानीपत के गांव ढार में शादीशुदा सुनीता ससुराल वालों से अनबन की वजह से डेढ़ साल से अपने मायके गांव सीसरखास में रह रही थी।

जांच में पता चला कि नौकरी दिलवाने के नाम पर उसके ससुराल वालों ने सुनीता के गांव के कई लोगों से रुपये ले रखे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed