{"_id":"2e7057a14d46a02733810dfec32d8a5b","slug":"students-put-the-jam-on-karnal-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज का गुस्सा छात्रों ने सड़क पर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज का गुस्सा छात्रों ने सड़क पर उतारा
कैथ्ाल
Updated Fri, 13 Sep 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कैथल में श्ाहर में जाट कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज में सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाते हुए कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन करते हुए करनाल रोड पर जाम लगा दिया।
शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली इस सड़क पर करीब आंधे घंटे तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में वाहन फंस गए।
इसके कारण लोगों को सुबह के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों ने कॉलेज में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने शुक्रवार सुबह कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए करनाल रोड पर जाम लगा दिया।
जाम के दौरान छात्र सड़क के दोनों ओर सड़क के बीचों बीच बैठक कर रोष प्रकट किया। जाम के दौरान कई वाहन चालकों से छात्रों की झड़प भी हुई।
छात्रों को आरोप है कि कॉलेज में ना तो पीने का पानी है, ना शौचालय।, कंप्यूटर तो है लेकिन टीचर नहीं हैं, छात्रों से कंप्यूटर फीस नाजायज वसूली की जा रही है।
छात्रों पर कक्षाएं न लगाने का भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जब से इस सत्र में कक्षाएं शुरू हुई हैं, यहां हिंदी का प्रोफेसर ही नहीं है।
विज्ञापन
इस कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन प्रभारी विष्णु प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर विरोध समाप्त करवाया।
इस दौरान छात्रों ने कॉलेज के गेट का भी बंद करके नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रदीप कुमार, मनजीत चहल, सुमीत कुमार, लवली चंदाना, विक्रम, दीपक सिंणद, मनोज, राजेश, सतीश अमन, रोहित, विवेक, जसविन्द्र कुमार, मोहित, संदीप कुमार ने बताया कि कॉलेज में हिंदी के लिए प्राध्यापक नहीं हैं।
इसके कारण जब से कॉलेज लगा है वे खाली बैठकर वापस लौट जाते हैं। इसके अलावा कॉलेज में पीने का पानी तक नहीं है। शौचालय भी नहीं है।
लाइट जाने के बाद घंटों तक विद्यार्थी गर्मी में परेशान रहते हैं। कॉलेज प्राचार्य से कई बार इसके बारे में शिकायत कर चुके हैं लेकिन किसी प्रकार का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।
कॉलेज में कई प्राध्यापकों को निकाला जा चुका है। कॉलेज में राजनीति चल रही है। इसका असर उनकी पढ़ाई पर हो रहा है। छात्रों ने मांग है कि कॉलेज प्रशासन छात्रों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाएं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद ने बताया करनाल रोड पर छात्रों ने जाम लगा दिया था। छात्रों को समझा बुझाकर जाम खुलवाकर वापस कक्षाओं में भेज दिया गया।
‘कॉलेज में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। समझ में नहीं आता कि छात्रों ने जाम क्यों लगाया है। कॉलेज में सभी प्रकार की सुविधाएं विद्यार्थियों को दी जा रही है। फिर भी यदि किसी विद्यार्थी की परेशानी है, तो उसे दूर किया जाएगा।’
- केके अग्रवाल, प्राचार्य, जाट कॉलेज