फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   students protested for hostel

हॉस्टल को लेकर डीएसडी कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 05 Dec 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
students protested for hostel

द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में हॉस्टल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी छात्रों ने इस मुद्दे पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और 30 मिनट तक सड़क पर जाम लगाया।

विज्ञापन


महाविद्यालय परिसर से ब्वॉयज हॉस्टल खत्म कर इसे छात्राओं को दे दिया गया है। हॉस्टल से निकाले गए छात्र इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जो छात्रावास लड़कियों को दिया गया था, वह इसमें रहने की इच्छुक नहीं हैं। इसलिए छात्रावास दुबारा छात्रों को देना चाहिए।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के विभाग संयोजक सतीश चौधरी का कहना है कि कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने वाली हैं। इस कारण इस आंदोलन को व्यापक रूप नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के बाद इस मुद्दे पर बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। परिषद् के मेवात प्रभारी समीम अहमद का कहना है कि पहले हॉस्टल में 150 लड़के रहते थे, लेकिन अब केवल 30 लड़कियां हैं। हॉस्टल में 70 कमरे अब भी खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed