फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   students give rose to principal

प्राचार्य को गुलाब देकर जताया रोष

Thu, 14 Nov 2013 07:17 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
students give rose to principal
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ताओं ने केेएलपी कॉलेज के छात्रों का निलंबन रद्द करने की मांग के समर्थन में वीरवार को सातवें दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी। छात्रों ने ऑल इज वेल का जयघोष करते हुए प्राचार्य को विरोध स्वरूप गुलाब का फूल भेंट किया।
विज्ञापन



प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप यादव ने कहा कि छात्रों की भूख हड़ताल सात दिन से जारी है लेकिन प्रशासन ने छात्रों की सुध नहीं ली है। छात्र कॉलेज परिसर में सुविधा उपलब्ध कराने की मांग का ज्ञापन प्राचार्य को सौंपने गए थे। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य और वहां मौजूद कॉलेज प्रबंधन के लोगों ने छात्रों का भविष्य खराब करने की धमकी दी थी। उसके बाद बिना वजह तीन छात्रों को निलंबित कर दिया था। छात्रों का कहना है कि छात्रों का निलंबन रद्द न किया तो आंदोलन के उग्र होने की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन



वीरवार को सुबह करीब 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले किशन लाल पब्लिक के छात्र कॉलेज के प्राचार्य को कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग के  समर्थन में ज्ञापन देने गए थे। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य और प्रबंधन ने न केवल ज्ञापन लेने से मना कर दिया, बल्कि छात्रों पर मामला दर्ज करा कर भविष्य खराब करने की धमकी भी दी। उसके बाद कालेज प्रबंधन ने तीन छात्रों का निलंबित कर उनके कॉलेज परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों की मांगें
महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रबंधन और प्राचार्य छात्रों से अभद्र व्यवहार बंद करें
असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोकने के लिए लगे बायोमैट्रिक मशीन
ऑडिटोरियम किराए पर देना बंद करें
छात्राओं के लिए एनसीसी इसी सत्र से लागू की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed