{"_id":"35ab020092e38a09612b9c46739429ea","slug":"students-get-angry-on-lack-of-public-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बसों की कमी पर भड़के विद्यार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी बसों की कमी पर भड़के विद्यार्थी
रोहतक/ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों की समस्या को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेतृत्व में आईटीआई के छात्रों ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियाें ने जिला प्रशासन से रोहतक जुलाना रूट पर सरकारी बसों का प्रबंध करने और कॉलेज तक सिटी बस सर्विस शुरू करने की मांग की।
मंगलवार को एसएफआई के बैनर तले आईटीआई के काफी संख्या में छात्र लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुए और रोडवेज विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि लंबे समय से इस रूट पर सरकारी बसों की भारी कमी है। छात्रों को बसों पर लटक कर सफर करना पड़ता है।
बस स्टैंड पर बसों का ठहराव न होने के कारण छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बसों की कमी के कारण हर रोज छात्राओं की कक्षाएं भी प्रभावित होती हैं। छात्र नेता अनिल और राहुल ने बताया कि एक तरफ तो सरकार बसों का प्रबंध नहीं कर रही।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ रूटों पर 3599 निजी बस परमिट दे रही है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर उन्हें फायदा पहुंचाना चाहती है। पिछले कई दिनों से छात्र प्रशासन से बस चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन के पास छात्रों की समस्याओं को सुनने तक का समय नहीं है।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर प्रशासन छात्रों के लिए बसों का प्रबंध नही करेगा तो इसके खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा।