फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   students front against teacher

छात्राओं ने अध्यापिका के खिलाफ मोर्चा खोला

Thu, 26 Sep 2013 10:13 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
बहादुरगढ़/ब्यूरो। Updated Thu, 26 Sep 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
 students front against teacher
हरियाणा के शहर के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्राओं ने अध्यापिका पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुए कक्षा का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


छात्राओं की मांग है कि अंग्रेजी की अध्यापिका को बदला जाए। अभिभावक भी छात्राओं के साथ डटे रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर कई घंटे तक पुलिस बल तैनात रहा। बीईओ मदन चोपड़ा ने दोनों पक्षों में सुलह करवाकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन


राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्रा रजनी, ज्योति, अनीता ने आरोप लगाया कि अंग्रेजी विषय की अध्यापिका उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अंग्रेजी अध्यापिका ने कई छात्राओं को परीक्षा कक्ष से भी बाहर कर दिया था। इसके बाद छात्राओं के अभिभावकों और स्कूल अध्यापकों के बीच बहस भी हुई थी। वीरवार को अभिभावक भी छात्राओं के पक्ष में आ खड़े हुए।

सभी शिक्षिका के तबादले की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करने के प्रयास भी किए लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा ने दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर बात की और मामले को शांत करवाया। बीईओ मदन चोपड़ा ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपनी बातों पर खेद जताया है और मामला खत्म कर दिया है।


इस पूरे हंगामे का केंद्र बिंदु रही अध्यापिका उर्मिला समझौते के आखिरी क्षणों तक छात्राओं के सारे आरोपों को नकारती रही हैं। छात्राओं को कक्षा से बाहर निकालने की बात पर अध्यापिका ने कहा कि नकल करने वाली छात्राओं को ही बाहर निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed