फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Students are forced to sit out in biting cold

कड़ाके की ठंड में बाहर बैठने को मजबूर हैं विद्यार्थी

Sun, 19 Jan 2014 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sun, 19 Jan 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
Students are forced to sit out in biting cold
कड़ाके की सर्दी में राजकीय हाईस्कूल गली नंबर चार के विद्यार्थियों को खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए स्कूल प्रशासन ने स्कूल कमरों के बाहर बरामदों में तिरपाल का सहारा लिया है, लेकिन इससे ठंड नहीं रुक रही। बच्चों का कहना है कि उन्हें मजबूरन तिरपाल के नीचे बैठकर पढ़ना पड़ रहा है।

स्कूल में विद्यार्थियों के बैठने के लिए करीब 17 कमरे हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या 1300 से अधिक है। कमरों में कक्षाएं लगाने के लिए 20 और नए कमरों की आवश्यकता है। स्कूल केवल 1600 गज में बना हुआ है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक आंगनबाड़ी केंद्र भी है। स्कूल में हर समय अव्यवस्था का माहौल रहता है। हैरानीजनक है कि स्कूल के अध्यापकों को भी नहीं पता है कि कौन-सा बच्चा किस कक्षा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...आखिर तिरपाल कितना कारगर होगा

स्कूल प्रधानाचार्य रमेश शर्मा ने बताया कि बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए तिरपाल का सहारा लिया गया है। स्कूल के बरामदों में तिरपाल लगाई गई है।

स्कूल के विद्यार्थी रोहन, मनीष, यमन कुमार, सोनू, अनूप ने बताया कि वे स्कूल के बरामदाें में ही बैठते हैं। स्कूल में कमरों की कमी के कारण बाहर कक्षाएं लगाई जा रही हैं। स्कूल के कमरों में बेंच रखने की जगह न होने के कारण बेंचों को कमरों से बाहर निकाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed