{"_id":"1e23e3f7de86790790721ff6f2646db6","slug":"student-took-the-final-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेलिंग, तंग छात्रा ने लिया अंतिम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेलिंग, तंग छात्रा ने लिया अंतिम फैसला
रोहतक/ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो क्लिपिंग नेट पर डालने की धमकियों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जेड कंप्यूटर सेंटर की छात्रा एवं बलियाना निवासी मोनिका ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
घर से मिले सुसाइड नोट के अनुसार उससे दिल्ली निवासी चार छात्राएं और एक युवक पांच लाख रुपये मांग रहे थे। छात्रा 20 सितंबर से घर से लापता थी। उसका शव छोटूराम बहुतकनीकी संस्थान की छत पर सड़ी-गली हालत में मिला। छात्रा इसी संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन का कोर्स कर चुकी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
बुधवार दोपहर को छोटूराम बहुतकनीकी संस्थान में पढ़ने वाले चार छात्र जब छत पर गए तो वहां उन्होंने एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। इस पर छात्रों ने संस्थान के प्राचार्य को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद प्राचार्य छत पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। कुछ समय बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिराम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मृतका के पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त गांव बलियाना निवासी मोनिका पुत्री देवेंद्र के रूप में हुई। पुलिस से मिली सूचना पर छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की। डीएसपी सुमित कुमार और एफएसएल की विशेष टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है।
मौके पर मिली जहरीले पदार्थ की शीशी
मृतका मोनिका के शव के पास पुलिस को जहरीले पदार्थ की एक शीशी मिली है। फोरेंसिक की टीम ने शीशी को अपने कब्जे लेकर जांच के लिए भेजा है। फोरेंसिक विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है।
पूछताछ के लिए एक छात्र हिरासत में
मोनिका आत्महत्या मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए बहुतकनीकी संस्थान के ही एक छात्र को हिरासत में लिया। पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने मोनिका के मोबाइल फोन की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस के पास किसी वीडियो क्लिपिंग की जानकारी नहीं है।
ब्लैकमेलर को दिए गए हैं पैसे
छात्रा के पिता देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर से कुछ समय पहले कुछ रुपये चोरी हुए थे। उन्हें लगता है कि ये पैसे जरूर ब्लैकमेलर को दिए गए हैं। वे पहले भांप लेते तो ऐसी नौबत नहीं आती। मोनिका पढ़ाई में अच्छी थी और बेहतर कैरियर बनाना चाहती थी।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस को अभी वीडियो क्लिप नहीं मिली है।
- सुमित कुमार, डीएसपी, रोहतक