{"_id":"64c03c5110fee4a59f022a26","slug":"strike-of-haryana-clerk-association-meeting-will-be-held-again-this-afternoon-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हरियाणा लिपिक एसोसिएशन की हड़ताल, आज दोपहर फिर होगी बैठक, 35,400 की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हरियाणा लिपिक एसोसिएशन की हड़ताल, आज दोपहर फिर होगी बैठक, 35,400 की मांग पर अड़े
Wed, 26 Jul 2023 02:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:49 AM IST
सार
क्लर्क एसोसिएशन सरकार के सकारात्मक रुख के बावजूद 35,400 की मांग पर अड़ी है। तीसरी बैठक पर सभी की नजरें हैं। हड़ताल के कारण 55,000 से अधिक रजिस्टरी प्रदेश में लंबित है। राजस्व विभाग में 4500 करोड़ रुपये का आदान-प्रदान प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गत पांच जुलाई से चल रही लिपिक एसोसिएशन की हड़ताल को लेकर मंगलवार को तीसरी बार सरकार व एसोसिएशन की दोपहर को सचिवालय में बैठक होगी। क्लर्क एसोसिएशन सरकार के सकारात्मक रुख के बावजूद अपने 35,400 के मानदेय पर अड़ी है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे कम लिपिकों को कुछ भी स्वीकार नहीं हैं। उधर, आज की बैठक में ही सरकार के आधिकारिक रुख का पता चल सकेगा। हड़ताल के कारण लगभग 55,000 रजिस्ट्री लंबित हैं, जिनके लिए लगभग 4500 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित है।
विज्ञापन
लोगों को रजिस्ट्री न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में लगभग एक लाख 20 हजार लाइसेंस जैसे कागजात बनाए जाने लंबित हैं। इसी प्रकार से कई अन्य विभागों में हड़ताल के कारण परेशानी आ रही है। लिपिक एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत ने कहा कि लिपिक केवल अपनी 35,400 की मांग पूरी करवाना चाहते हैं। इसके लिए उनके पास पूरे तथ्य हैं। बुधवार को होने वाली बैठक में ये तथ्य रखे जाएंगे। सचिवालय में दोपहर को यह बैठक होगी।
विज्ञापन
दो बैठकें रहीं हैं बेनतीजा
अब तक सरकार के साथ दो बैठकें हड़ताली कर्मचारियों की हो चुकी हैं। 13 जुलाई को पहली बैठक सीएम के ओएसडी जवाहर यादव के आवास पर व पिछली बैठक 21 जुलाई को हुई थी। जिसमें सीएम के ओएसडी जवाहर यादव के साथ लघु सचिवालय में लंबी चर्चा हुई थी। इसमें भी कोई समाधान नहीं निकल पाया।
विज्ञापन