{"_id":"ef79f59ef8afc9340e0a2dbad2de71f6","slug":"state-level-archery-camp-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी कैंप शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी कैंप शुरू
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Fri, 10 Jan 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से एनआईटी तीन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी कैंप शुरू हुआ। इसमें प्रदेशभर के 32 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन तीरंदाजों ने रिकर्व व कंपाउंड राउंड का अभ्यास किया।
विज्ञापन
सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) बुद्धिराम धनकड़ ने बताया कि तीरंदाज 59वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश में 19 से 23 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के 13 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। इसमें रिया तेवतिया, कुंदन, पूजा शर्मा, नैना शर्मा, यश वैष्णव, विशाल अहलावत, साहिल ललित, लक्षिका, सिमरन, राधिका चौहान, निहारिका कौशिक, गरिमा एवं वेदांत वैष्णव शामिल हैं।
विज्ञापन