फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Zila Parishad and his friend were attacked with knives, cylinders and pots were also thrown at them

Sonipat News: जिला पार्षद व दोस्त पर चाकू से हमला, सिलिंडर व पतीले भी मारे

Sun, 11 Aug 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Zila Parishad and his friend were attacked with knives, cylinders and pots were also thrown at them
राई। गांव बढ़खालसा के सामने शीतलपेय की दुकान पर पानी की बोतल लेने रुके वार्ड-24 के जिला पार्षद व उनके साथी से दो युवकों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने साथियों को बुला लिया। इसके बाद पार्षद व उनके दोस्त पर चाकू, छोटे गैस सिलिंडर और पतीले से हमला कर दिया।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर धमकी देकर चले गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव जाखौली निवासी विक्रांत ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह जिला परिषद के वार्ड-24 से पार्षद है। रात को 11 बजे गांव रसोई के पास स्थित पारकर माल से घर के लिए खाना पैक कराकर अपने दोस्त विकास के साथ निकले थे। बढ़खालसा के पास बिजली घर के निकट वह शीतलपेय की दुकान पर पानी लेने के लिए रुक गए। वहां पर दो युवक पहले से खड़े थे। उनमें से एक ने उनके साथ गाली-गलौज किया। जब उसे मना किया तो उन्होंने कॉल कर अपने दोस्त बुला लिए। विक्रांत ने बताया कि इस दौरान एक युवक बाइक लेकर अन्य युवकों को बुलाने के लिए चला गया। कुछ देर में युवक अपने 6-7 साथियों के साथ आ गए। इसके बाद उन पर चाकू व वहां रखे छोटे सिलिंडर, चाय के पतीले से हमला कर दिया गया। एक युवक ने उसके मुंह पर चाकू से वार किया। जब उन्होंने बचाव को हाथ अड़ाया तो चाकू अंगुली पर लगकर होंठ पर जा लगा। उनके साथी विकास के सिर में भी चोटें मारी व एक युवक ने विकास के दाहिने पैर में चाकू मारा। अन्य युवकों ने थप्पड़, लात-घूंसे मारे। एक हमलावर ने धमकी दी कि आज छोड़ रहे हैं, अगली बार जान से मार देंगे। हम गांव पिथोपरा (प्रीतमपुर) के हैं। राहगीरों की मदद से दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed