फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Zero tolerance policy will be adopted regarding illegally brought liquor

Sonipat News: अवैध रूप से लाई गई शराब को लेकर अपनाई जाएगी जीरो टोलरेंस नीति

Thu, 04 Apr 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Zero tolerance policy will be adopted regarding illegally brought liquor
सोनीपत कैंप कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारी। स्र
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव में अवैध रूप से लाई जाने वाली शराब के मामले में जीरो टोलरेंस नीति अपनाई जाएगी। यदि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अवैध रूप से शराब की रोकथाम को लेकर कोताही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में वीरवार को अवैध रूप से शराब की तस्करी की रोकथाम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक हुई। इसके बाद उपायुक्त ने कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए विस्तार से आवश्यक प्रबंधों को लेकर मंथन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि हर नाका पर एक्साइज व जीएसटी के एक अधिकारी की अलग से ड्यूटी लगाई जाए। अवैध रूप से शराब के मामले में चुनाव आयोग की हिदायतानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसलिए नाका टीमें, एसएसटी टीमें और संबंधित अधिकारी पूर्ण ईमानदारी व सजगता के साथ ड्यूटी करें।
विज्ञापन

नाकों पर बढ़ाई जाए चौकसी
उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने लोकसभा आम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए अवैध रूप से शराब के प्रवाह को रोकने संबंधी अन्य जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी मिलकर टीम के रूप में कार्यवाही करें। शराब के मूवमेंट पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि जिला में लगाए गए नाकों पर कड़ी नजर रखी जाए। कहीं भी अवैध रूप से शराब बरामद होती है और उसके तार जिले से जुड़े हैं तो संबंधित जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अंतर जिला व अंतरराज्यीय सीमाओं नाकों पर भी पूरी निगरानी रखी जाए। दिल्ली व उत्तर प्रदेश के साथ लगते रास्तों पर स्थित नाकों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरिज पैलेसों, गोदामों व शराब भंडारण वाले स्थानों पर निगरानी
उपायुक्त ने कहा कि अवैध अथवा नकली शराब बेचने, तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित बनाई जाए। मैरिज पैलेसों, गोदामों व शराब भंडारण वाले स्थानों पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कहीं भी अवैध शराब के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह पुलिस या आबकारी विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अगर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब या कोई अन्य नशे से जुड़ा पदार्थ बांटा जा रहा है तो इसकी सूचना तुरंत दी जाए। इस दौरान आरटीओ एवं नोडल अधिकारी संजय कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी, डीईटीसी नरेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed