फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youths who came to help injured railway worker stole Rs 3 lakh and mobile phone

Sonipat News: घायल रेलकर्मी के मददगार बनकर आए युवकों ने की 3 लाख रुपये व मोबाइल फोन चोरी

Wed, 06 Mar 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youths who came to help injured railway worker stole Rs 3 lakh and mobile phone
गोहाना। जींद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार रेलवे कर्मी के मददगार बनकर आए तो दो युवक तीन लाख रुपये और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामनगर निवासी सोमबीर ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के फिरोजपुर में रेलवे में नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले वह घर पर आए थे। वह बाइक लेकर जींद में अपनी बुआ के घर जा रहे थे। उनके पास कुछ सामान और बैग में तीन लाख रुपये थे। पैसे उसकी बुआ को देने थे। वह जींद रोड स्थित नालंदा स्कूल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और वह रोड पर गिर कर घायल हो गए। उसी समय दो युवक आए और उनका मोबाइल लेकर उनके भाई संदीप के पास फोन किया। इसके बाद एक युवक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी बाइक पर बैठाया और दूसरे युवक ने उनका बैग पकड़ लिया। गोहाना आने के बाद उन युवकों ने बैग उनके भाई को दे दिया और चले गए। बाद में सामान की जांच की गई तो तीन लाख रुपये और मोबाइल नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed