फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youths fulfilled their responsibility in the local body elections

Sonipat News: निकाय चुनाव में युवाओं ने निभाया दायित्व

Sun, 10 May 2026 08:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 May 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Youths fulfilled their responsibility in the local body elections
फोटो: ह​र्षिका, माॅडल टाउन, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर की सरकार चुनने के लिए रविवार को हुए निकाय चुनाव में मतदान करने वाले युवा बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंचे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वोट डालने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी।
युवाओं ने कहा कि जीत किसी भी प्रत्याशी की हो लेकिन अपने वोट का हर बार सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए। वह अपने वोट को जनहित में डालने आए हैं।
--------

मैं परिवार के साथ वोट डालने आई हूं। मेरा पहला वोट शहर की बेहतरी के लिए है। मैं सुबह ही मतदान को लेकर तैयारियां कर ली थीं। हमें सोच-समझकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए ताकि देश में लोकहित के बारे में सोचने वाली सरकार आए। -हर्षिका, माॅडल टाउन, सोनीपत।
विज्ञापन


-------
मुझे पहली बार मतदान करने का काफी समय से इंतजार था। आज वह दिन आ ही गया। पहली बार वोट डालने का मौका मिला तो अपने मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में ईवीएम का बटन दबाया। परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर काफी गर्व महसूस किया। -अंजू, जटवाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
नगर निगम चुनाव की तारीख तय होते ही मन में उत्सुकता व उमंग थी कि पहला वोट मनपसंद व ईमानदार प्रत्याशी को देकर लोकतंत्र के महापर्व में भूमिका निभाऊंगी। पहली बार वोट डालकर खुशी महसूस हो रही है। सही मायने में सच्चे नागरिक का अधिकार अब मिला है। मतदान करके अपनी जिम्मेदारी निभाई है। -तमन्ना खत्री, जटवाड़ा।



-----
मताधिकार का अधिकार मुझे देश के संविधान ने दिया है। ऐसे में मेरा फर्ज बनता है कि मैं मतदान करूं। मैंने अपने फर्ज निभाया है। हमें सोच समझकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाताओं को वोट डालना चाहिए। -हर्षित, फाजिलपुर।

फोटो:  हर्षिका, माॅडल टाउन, सोनीपत

फोटो: हर्षिका, माॅडल टाउन, सोनीपत

फोटो:  हर्षिका, माॅडल टाउन, सोनीपत

फोटो: हर्षिका, माॅडल टाउन, सोनीपत

फोटो:  हर्षिका, माॅडल टाउन, सोनीपत

फोटो: हर्षिका, माॅडल टाउन, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed