फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth today is giving new energy to the startup ecosystem: Defence Minister Nikhil Khadse

युवा शक्ति से मजबूत हो रहा स्टार्टअप इकोसिस्टम : रक्षा निखिल खडसे

Fri, 13 Feb 2026 07:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Youth today is giving new energy to the startup ecosystem: Defence Minister Nikhil Khadse
आईआईटी टक्नोपार्क में सोनीपत स्टार्टअप समिट 4.0 का निरीक्षण करती राज्य मंत्री रक्षा नि​खिल खडसे
सोनीपत। देश का युवा आज स्टार्टअप इको सिस्टम को नई ऊर्जा दे रहा है जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व गति मिल रही है। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को एजुकेशन सिटी राई स्थित आईआईटी दिल्ली टेक्नो पार्क में आयोजित सोनीपत स्टार्टअप समिट 4.0– इंडस्ट्री एक्सेलेरेशन एडिशन के अंतर्गत उद्यमिता एवं नवाचार कार्यक्रम में पहुंची थी।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि खेल क्षेत्र में स्टार्टअप की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस क्षेत्र में नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने टेक्सटाइल, फुटवेयर, न्यूट्रिशन, सप्लीमेंट्स, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, कोचिंग और एथलीट कैपेसिटी बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में भारतीय ब्रांड्स और मानकों के विकास की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में खेल क्षेत्र की भी निर्णायक भूमिका होगी। खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं बल्कि युवाओं की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए। डिजिटल युग में तकनीक के दुष्प्रभावों से बचाव और युवाओं के मानसिक व शारीरिक सशक्तिकरण के लिए खेल एक प्रभावी माध्यम है।
राज्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि खेल क्षेत्र में तकनीक और नवाचार को निरंतर बढ़ावा दिया गया तो भारत वर्ष 2036 ओलंपिक जैसे बड़े लक्ष्यों को भी हासिल कर सकता है।

ये रहे मौजूद
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति एवं उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, आईआईटी दिल्ली टेक्नो पार्क के सीईओ आलोक पांडेय, एसआरएम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एवं डायरेक्टर प्रो. वी सैमुअल राज, ऋषिहुड यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक व कुलपति प्रो. शोभित माथुर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed