फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth should take inspiration from Bhagat Singh to become patriots: Mayor

युवा भगत सिंह से लें राष्ट्र भक्त बनने की प्रेरणा : मेयर

Sun, 28 Sep 2025 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Youth should take inspiration from Bhagat Singh to become patriots: Mayor
फोटो 08: सोनीपत में दिल्ली कैंप के पास शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते
सोनीपत। युवाओं को भगत सिंह की तरह राष्ट्र भक्त बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात दिल्ली कैंप स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए मेयर राजीव जैन ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं में दुनिया को बदलने की ताकत है। इसके लिए उनकी दिशा सही होनी चाहिए। युवा अवस्था में ही शहीद भगत सिंह ने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
विज्ञापन

युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं लेकिन आज के युवाओं में भटकाव की स्थिति है। मेयर ने कहा कि युवाओं में नशे की लत बढ़ती हुई देखी जा रही है। जो युवा भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं वह स्वयं को नशे से दूर रखने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र के नव निर्माण के लिए युवाओं को नशे से बचना होगा। हाल ही में किए गए सर्वे में हरियाणा के 10 जिले में नशे का इस्तेमाल अधिक पाया गया है। इनमें सोनीपत भी सम्मिलित है। मेयर ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
इस मौके पर अजित सिंह, जितेंद्र चावला, सुधीर नागपाल, महेश जोहर, विजय, बलदेव, सुभाष कुमार, संजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed