{"_id":"6aa85dc3f0721f08810558ad","slug":"youth-should-become-job-creators-instead-of-job-seekers-kiran-chauhan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160548-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाले बनें युवा : किरण चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाले बनें युवा : किरण चौहान
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जाखौली के राजकीय महाविद्यालय में पहुंची ‘युवा उद्यमी यात्रा’’ की बस। स्रोत: मह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय जाखौली में सोमवार को युवा उद्यमी यात्रा के तहत बस पहुंची। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 अगस्त को गुरुग्राम विश्वविद्यालय से इस यात्रा को रवाना किया था। यात्रा का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
महाविद्यालय प्रभारी किरण चौहान ने कहा कि आज का समय नई तकनीक, नई सोच और नवाचार का है। युवाओं को केवल नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला उद्यमी बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने हुनर और प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का आह्वान किया।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू करने, बिजनेस आइडिया को आगे बढ़ाने और उपलब्ध सरकारी एवं वित्तीय सहायता की जानकारी दी जा रही है। बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई और कोचिंग संस्थानों तक पहुंचेंगी। इस अवसर पर डॉ. सुभाष सिसोदिया, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. पूनम, काजल, डॉ. विक्रम, विकास और आमिर मौजूद रहे।