फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   youth shot dead, meet to friend, case file

जेल में बंद छोटे भाई की मदद कराने को दोस्त से मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 21 Jun 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
youth shot dead, meet to friend, case file
सोनीपत। गांव ककरोई-महलाना रोड पर बैंयापुर माइनर के निकट खेत में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक जेल में बंद भाई की मदद कराने के लिए दोस्त से मिलने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। युवक का मोबाइल, बाइक व नकदी से भरा पर्स भी गायब मिला है। युवक ने चार माह पहले ही अंतरजातीय विवाह किया था। पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महलाना रोड पर बैंयापुर माइनर के पास ककरोई गांव के खेत में पुलिस ने शनिवार देर शाम को एक युवक का शव बरामद किया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने जांच की तो युवक को गोली लगी मिली। उसकी पहचान मूलरूप से गांव तिहाड़ मलिक फिलहाल मयूर विहार के सागर के रूप में हुई। सागर के पिता सुरेंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसका छोटा बेटा सावन एक मामले में सोनीपत जेल में बंद है। सागर ने शनिवार देर शाम उसे बताया था कि उसके दोस्त के कई साथी सोनीपत जेल में बंद हैं। वह उससे मिलने जा रहा है। उसके साथी जेल में सावन की कुछ मदद कर देंगे। उसके बाद सागर बाइक पर अपना मोबाइल लेकर चला गया। जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। सुरेंद्र ने बताया कि देर रात उसे सूचना मिली कि एक युवक का शव ककरोई के पास खेत में पड़ा मिला है। वह वहां पहुंचे तो पुलिस शव को लेकर सामान्य अस्पताल जा चुकी थी। जिस पर वह शव विच्छेदन गृह में पहुंचे और शव की पहचान अपने बेटे सागर के रूप में की। उन्होंने अज्ञात पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पेट में लगी है गोली, शव से 15 कदम दूर मिला खोल
पुलिस ने जांच की तो रात को पता लगा कि युवक के पेट में बाई तरफ गोली मारी गई है। उसके शरीर पर चोट के अन्य निशान भी थे। पुलिस ने आसपास सर्च अभियान चलाया तो शव से करीब 15 कदम की दूरी पर खोल पड़ा मिला है। पुलिस ने खोल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर ने चार माह पहले किया था प्रेम विवाह
सागर के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उसके बेटे सागर ने चार माह पहले ही रोहतक की रहने वाली युवती से अंतरजातीय विवाह किया था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सागर की हत्या की सूचना मिलने के बाद उसकी पत्नी के परिजन भी उनके घर पहुंच गए। सागर की पत्नी भूमिका का रोकर बुरा हाल है।
युवक की बाइक, मोबाइल व नकदी से भरा पर्स मिला गायब
सागर के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उसका बेटा शनिवार देर शाम घर से अपनी बाइक व मोबाइल लेकर निकला था। उसके पर्स में छह हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस को घटनास्थल पर बाइक, मोबाइल व नकदी से भरा पर्स नहीं मिला है। आशंका है कि हत्या आरोपी की उन्हें लूटकर ले गए हैं। अंदेशा है कि लूटपाट का विरोध करने पर भी युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई हो। हालांकि अभी पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।
युवक के भाई को लूट के मामले में किया गया था गिरफ्तार
सागर के भाई सावन को 10 जून को सदर थाना में दर्ज स्कूटी, मोबाइल व नकदी लूट के मामले में 15 जून को गिरफ्तार किया गया था। उस पर साथियों संग मिलकर किलोहडद के पास स्कूटी सवार से लिफ्ट लेने के बाद लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज है। जिसके बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
एक्स-रे मशीन में खराबी से देरी से हुआ पोस्टमार्टम
सामान्य अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने के चलते युवक के शव को खानपुर भेजकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई। जिस पर परिजनों ने यहीं पर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने मैकेनिक बुलाकर मशीन को ठीक कर एक्स-रे कराए। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

वर्जन
युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव की पहचान के बाद पिता के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। जांच कर जल्द मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed